सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

2023 रहा Bitcoin के नाम, BTC ने हासिल की कई उपलब्धि

महत्वपूर्ण बिंदु
  • यह साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin का रहा, जहाँ इसने कभी नए रिकॉर्ड बनाए तो कभी अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक किया।
  • 2023 में Bitcoin में उछाल से क्रिप्टोकरंसी निवेशकों ने खूब कमाई की, जिसके कारण Bitcoin अरबपतियों की संख्या में 246% वृद्धि हुई।
  • आने वाले साल में Bitcoin की दो महत्वपूर्ण घटनाएँ, Bitcoin Halving होने और Bitcoin Spot etf के अप्रूवल मिलने की संभावना ने इस साल Bitcoin को चर्चा में बनाए रखा।
29-Dec-2023 By: Shailja Joshi
2023 रहा Bitcoin के

इस साल Bitcoin ने उतार-चढ़ाव के बाद 160 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई 

यह साल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin का रहा, जहाँ इसने कभी नए रिकॉर्ड बनाए तो कभी अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक किया। इस साल Bitcoin ने कई ट्रेंड भी सेट किये। लेकिन इस साल Bitcoin की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका प्राइस मूवमेंट रहा जब इसने दो साल के लगातार उतार-चढ़ाव के बाद 160 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाई और पूरे क्रिप्टो मार्केट में एक बुल रन की शुरुवात कर दी। Bitcoin साल के अंत तक  $46,000 को पार करने में कामयाब रहा। इस बढ़त के कारण अन्य अल्टकॉइन की कीमत में भी वृद्धि हुई।     

2023 बना Bitcoin अचीवमेंट का साल 

2023 में Bitcoin में उछाल से क्रिप्टोकरंसी निवेशकों ने खूब कमाई की, जिसके कारण Bitcoin अरबपतियों की संख्या में 246% वृद्धि हुई। साल की शुरुआत में एक मिलियन डॉलर या उससे अधिक Bitcoin होल्ड करने वाले वॉलेट एड्रेस की संख्या जहाँ 23,795 थी, वहीं साल ख़त्म होते-होते यह संख्या 97,497 हो गई। वर्तमान में लगभग 90,040 एड्रेस ऐसे हैं जिनकी वैल्यू एक मिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि 7,457 वॉलेट एड्रेस ऐसे हैं जिनकी वैल्यू दस मिलियन डॉलर या उससे अधिक है। 

इसके साथ ही मार्केट प्राइस में उछाल आने से Bitcoin के मार्केट कैप में भी वृद्धि हुई, जिसके चलते दुनिया सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी Bitcoin ने दुनिया की टॉप 15 सबसे बड़ी करंसिज़ में जगह बनाई। कई ग्लोबल करंसी को पीछे छोड़कर Bitcoin दुनिया भर की सभी करंसी में 13वीं सबसे मूल्यवान करंसी बन गई। Bitcoin ने लगभग $830 बिलियन के मार्केट कैप के साथ स्विट्जरलैंड के Franc और भारतीय Rupee को भी पीछे छोड़ दिया।

इसके साथ ही आने वाले साल में Bitcoin की दो महत्वपूर्ण घटनाएँ, Bitcoin Halving होने और Bitcoin Spot etf के अप्रूवल मिलने की संभावना ने इस साल Bitcoin को चर्चा में बनाए रखा, जिसके कारण यह Google Trends पर भी छाया रहा। Bitcoin पर लोगों की दिलचस्पी इस कदर रही की Google पर Bitcoin की सर्च 800% तक बढ़ गई। इसके अलावा इस साल Bitcoin के व्हाइट पेपर को 15 साल पूरे हो गये। जिसके चलते भी यह क्रिप्टो स्पेस में ख़बरों में बना रहा।  

साल के अंत में Bitcoin की कीमत में वृद्धि के साथ शुरू हुए बुल रन के बाद इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को उम्मीद है की आने वाले साल में Bitcoin अगली halving से पहले $100,000 तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि तेजी के ट्रेंड में Bitcoin संभावित रूप से $750,000 से $1 मिलियन प्रति टोकन तक पहुंच सकता है। इसलिए यह माना जा सकता है कि Bitcoin 2024 में एक नया ऑल टाइम हाई बना सकता है। 

यह भी पढ़िए : FIU IND ने 9 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजों को भेजा नोटिस

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`