सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

CoinSwitch बना भारत का सबसे ज्यादा यूजर्स वाला क्रिप्टो प्लेटफ़ॉर्म

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch 20 मिलियन यूजर बेस वाला भारत का पहला क्रिप्टो प्लेटफॉर्म बन गया है।
  • 2024 की शुरुआत के बाद से ही, CoinSwitch पर यूजर रजिस्ट्रेशन 2023 की तुलना में 5 गुना बढ़ गया।
  • बुल रन के चलते ही पुराने के साथ-साथ नए निवेशकों का भरोसा भी क्रिप्टो मार्केट में बढ़ रहा है। जिसका परिणाम CoinSwitch के यूजर बेस के रूप में देखा जा रहा है।
06-Mar-2024 By: Shailja Joshi
CoinSwitch बना भारत

CoinSwitch बना 20 मिलियन यूजर बेस वाला पहला क्रिप्टो प्लेटफॉर्म

भारतीय क्रिप्टो स्पेस में लम्बे समय से चल रहे तनाव के बाद अब मार्केट में हरियाली छाई है। बुल मार्केट के चलते भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी ट्रेडिंग एक्टिविटी में बढ़त देखी जा रही है। इसी के चलते जहाँ भारत के टॉप एक्सचेंज पर ट्रेडिंग वॉल्यूम में लम्बे समय बाद सुधार आया है और फरवरी में यह दस महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया है। वहीँ क्रिप्टो एक्सचेंज CoinSwitch 20 मिलियन यूजर बेस वाला भारत का पहला क्रिप्टो प्लेटफॉर्म बन गया है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय एक्सचेंज ने यह रिकॉर्ड दर्ज किया है।  यह उपलब्धि भारत में यूजर एक्टिविटी में उछाल के चलते आई है, जो Bitcoin ETFs की शुरूआत, Ethereum ETFs के संभावित अप्रूवल कि उत्सुकता और Bitcoin Halving इवेंट के कारण देखी जा रही हैं। 

 2024 की शुरुआत से बढ़ रही है यूजर एक्टिविटी

बता दे कि 2024 की शुरुआत के बाद से ही, CoinSwitch पर यूजर रजिस्ट्रेशन 2023 की तुलना में 5 गुना बढ़ गया। वहीं पिछले दो हफ्तों में, CoinSwitch प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो ट्रेडिंग वॉल्यूम 7 गुना बढ़ गया है, और यूजर्स की संख्या लगभग 80% तक बढ़ गई है। जाहिर है ये तेजी मार्केट के बुल रन के कारण आई है। बुल रन के चलते ही पुराने के साथ-साथ नए निवेशकों का भरोसा भी क्रिप्टो मार्केट में बढ़ रहा है। जिसका परिणाम CoinSwitch के यूजर बेस के रूप में देखा जा रहा है। CoinSwitch द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों की स्थिति में सुधार को दर्शाता है। 

बता दें कि 2017 में स्थापित, CoinSwitch फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया(FIU) के दायरे में एक रिपोर्टिंग इकाई के रूप में काम करता है, जो कड़े लेनदेन निगरानी प्रोटोकॉल को लागू करता है और भारत में KYC और PMLA गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करता है। इसके साथ प्लेटफ़ॉर्म ने यूजर्स को भारतीय रुपये में क्रिप्टो एसेट कि ट्रेडिंग कि सुविधा 2020 में लॉन्च कि थी। इन वर्षों में, प्लेटफ़ॉर्म ने ऐप और कॉइनस्विच प्रो के साथ रिटेल यूजर्स, एडवांस्ड ट्रेडर्स के लिए अपनी पेशकशों का विस्तार किया है। 

यह भी पढ़िए : FIU Notice के बाद आया भारतीय एक्सचेंजों के क्रिप्टो डिपॉजिट में उछाल


व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`