सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

भारत में जगह बनाने के लिए OKX आजमा रहा है नए-नए पैंतरे

महत्वपूर्ण बिंदु
  • क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज और Web3 टेक्नोलॉजी कंपनी, OKX, लोकल Web3 इकोसिस्टम का समर्थन करने के लिए कई पहलों के साथ भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।
  • OKX ने भारत में Web3 कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए कई इवेंट स्पांसर करने, ग्रांट्स देने और भारत के प्रतिभाशाली लोगों को रिक्रूट करने की भी योजना बनाई है।
  • इन पहलों के बावजूद, OKX की स्थानीय नियमों और चुनौतीपूर्ण व्यापारिक माहौल को देखते हुए, भारत में अपना क्रिप्टो एक्सचेंज लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।
29-Nov-2023 By: Shailja Joshi
भारत में जगह बनाने क

क्रिप्टो एक्सचेंज OKX भारत में अपनी Web3 प्रजेंस को कर रहा है मजबूत 

एक तरफ जहाँ भारत के निवेशक और क्रिप्टो कम्पनियाँ सख्त रेगुलेशन के कारण ऑफशोर एक्सचेंजों और दूसरे देशों में जा रहे है वहीँ ग्लोबल क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज और Web3 टेक्नोलॉजी कंपनी, OKX, लोकल Web3 इकोसिस्टम का समर्थन करने के उद्देश्य से कई पहलों के साथ भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। जिसके चलते हाल ही में कंपनी ने संयुक्त रूप से एक नया लेयर 2 नेटवर्क विकसित करने और Web3 ऍप्लिकेशन्स पर सहयोग करने के लिए एक प्रमुख Ethereum स्केलिंग सॉलूशन Polygon के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके साथ ही OKX ने भारत में Web3 कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए कई इवेंट स्पांसर करने, ग्रांट्स देने और भारत के प्रतिभाशाली लोगों को रिक्रूट करने की भी योजना बनाई है।

भारतीय डेवलपर कम्युनिटी के साथ आगे जुड़ने के लिए, OKX स्टूडेंट बॉडीज के साथ भी साझेदारी कर रहा है इसके लिए यह डेवलपर ग्रांट्स और विज्ञापन के लिए $1 मिलियन आवंटित करने की योजना बनाई है। OKX ने भारत में 400 से अधिक कॉलेजों में कार्यक्रमों को प्रायोजित किया है, जिससे यह ब्रांडिंग प्रयासों और शैक्षिक पहलों में योगदान दे रहा है। 

OKX की भारत में तीन मोर्चों पर काम करने की योजना है। इसकी शुरुआत यह भारत में Web3 समुदाय को बढ़ावा देने से करेगा। इसके लिए यह एक छोटे इनक्यूबेटर के रूप में काम कर सकता हैं या भारत में कुछ डेवलपर फंडिंग कर सकता हैं, इसके साथ ही इसकी योजना Web3 प्रोजेक्ट्स के लिए 25,000 डॉलर से 75,000 डॉलर तक का ग्रांट्स देने की भी है।  

इन पहलों के बावजूद, OKX की स्थानीय नियमों और चुनौतीपूर्ण व्यापारिक माहौल को देखते हुए, भारत में अपना क्रिप्टो एक्सचेंज लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। भारत में क्रिप्टो रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लॉन्च होने के बाद उम्मीद है कि OKX भारत में क्रिप्टो एक्सचेंज सेवाओं की पेशकश कर सकता है। 

एक्सचेंज कर रहा है अपना विस्तार 

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज, OKX, अपना विस्तार कर रहा है। OKX Silicon Valley में अपने मुख्यालय के साथ, web3 स्पेस में प्रगति कर रहा है। नवंबर में, एक्सचेंज ने Hong Kong में वर्चुअल एसेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (VATP) लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। साथ ही हाल ही में इसने Brazil में अपना क्रिप्टो प्लेटफॉर्म और web3 वॉलेट लॉन्च किया है। भारत में बढ़ते Web3 इकोसिस्टम और भविष्य में सबसे बड़े और सबसे संपन्न Web3 स्पेस में से एक बनने की इसकी संभावना को देखते हुए अब यह भारत में कदम जमा रहा है। 

यह भी पढ़िए : Bitcoin spot ETF की संभावना के चलते बढ़ा क्रिप्टो फंड इनफ्लो

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`