सस्ता टोकन का दावा करें रिजर्व का प्रमाण

KuCoin की राह चलकर भारत में अपनी जगह बना सकते है विदेशी एक्सचेंज

महत्वपूर्ण बिंदु
  • जाने माने क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin ने भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के कंप्लायंस का पालन करने पर सहमती जताई है।
  • इसी के साथ KuCoin ऐसा करने वाला पहला ग्लोबल एक्सचेंज बन गया है।
  • KuCoin ने भारत में अपनी जगह बनाने के लिए और भी कई कदम उठने का निर्णय लिया है।
26-Mar-2024 By: Shailja Joshi
KuCoin की राह चलकर भ

KuCoin ने भारत सरकार की नीतियों के लिए सहमती जताई


भारत सरकार द्वारा विदेशी एक्सचेंजों पर की गई सख्त करवाई का नतीजा सामने आने लगा है। जहाँ ग्लोबल एक्सचेंज OKX ने भारत से पूरी तरह विदाई लेने का निर्णय लिया है। वहीँ KuCoin ने भारत सरकार की नीतियों के लिए सहमती जताई है। दरअसल जाने माने क्रिप्टो एक्सचेंज KuCoin ने भारत की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) के कंप्लायंस का पालन करने पर सहमती जताई है। इसी के साथ KuCoin ऐसा करने वाला पहला ग्लोबल एक्सचेंज बन गया है। यह कदम एक्सचेंज ने भारत के बढ़ते क्रिप्टो एडोप्शन को देखते हुए देश में अपनी जगह बनाने के लिए उठाया है। इसी के साथ KuCoin ने भारत में अपनी जगह बनाने के लिए और भी कई कदम उठने का निर्णय लिया है। 

यह कदम उठाएगा एक्सचेंज 

लोकल पेमेंट सॉल्यूशन : KuCoin भारत में ऑन-रैंप और ऑफ-रैंप सर्विस शुरू करने के लिए लोकल बैंकों और फ़िएट पार्टनर्स के साथ सहयोग करेगा। इस बीच, KuCoin पार्टनरशिप बढ़ाने के लिए लिए एक पार्टनरशिप एनरोलमेंट प्रोग्राम शुरू करने का भी प्रस्ताव कर रहा है।

इन्वेस्टमेंट फोकस : KuCoin ने भारत पर फोकस करने वाले एंटरप्रेन्योर के साथ मिलकर देश में ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश और समर्थन को बढ़ावा देगा, साथ ही लोकल क्रिप्टो इकोसिस्टम के विकास में सहायता करेगा।

रेगुलेटरी एंड सिक्योरिटी अलायन्स : KuCoin एक सुरक्षित और रेगुलेटरी इंडस्ट्री लैंडस्केप को बढ़ावा देने के लिए रेगुलेटरी और सरकारी अधिकारियों का समर्थन करना जारी रखेगा।

एजुकेशन और इकोसिस्टम के लिए पार्टनरशिप्स : ब्लॉकचेन को बढ़ावा देने और KuCoin के Web3, टेक्नोलॉजी और इकोसिस्टम रिसोर्स तक पहुंच प्रदान करने के लिए KuCoin कैंपस के माध्यम से एजुकेशनल इंस्टीटूशन के साथ साझेदारी करेगा, जिससे भारत में ब्लॉकचेन इंडस्ट्री के विकास को बढ़ावा मिलेगा। 

Glo-cal स्ट्रेटेजी और टीम लोकलाइजेशन : KuCoin भारतीय निवेशकों और यूजर्स की विशिष्ट आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और पूरा करने के लिए एक समर्पित, लोकलाइज टीम बनाएगा।

KuCoin की तरह अन्य एक्सचेंज भी कर सकते है वापसी 

एक्सचेंज के इन सभी प्रयासों से पता चलता है की यह भारत में अपना विस्तार करने और सरकार की नीतियों पर काफी फोकस कर रहा है। हालाकिं अन्य विदेशी एक्सचेंज भी  KuCoin की तरह ही भारत सरकार कि नीतियों का पालन कर, भारत में अपनी वापसी कर सकते है।  बता दें कि कुछ महीनो पहले भारत सरकार द्वारा 9 विदेशी एक्सचेंजों पर सख्त करवाई की गई थी। जिसके बाद इन 9 एक्सचेंजों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया था। जिसमें Binance, Kucoin, Gate।io, Bittrex, Bitstamp, Huobi, Kraken, MEXC Global और Bitfinex जैसे बड़े नाम शामिल थे। जिसमें Kucoin पहला एक्सचेंज है जिसने इस तरह का कदम उठाया है। लेकिन अन्य एक्सचेंजों के लिए भी भारत में वापसी करने का यही एक तरीका है।  

यह भी पढ़िए : PayPal की राह चलकर क्रिप्टो एक्सचेंज कर सकते है भारत में एंट्री

व्हाट यूअर ओपिनियन
सम्बंधित खबर
संबंधित ब्लॉग
`