ग्लोबल क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज OKX ने आज भारत में अपना क्रिकेट-थीम वाला 'Be a Crypto Player' Web3 एड कैंपेन लॉन्च किया है। OKX ने रणनीतिक रूप से 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के साथ तालमेल बनाते हुए, यह कैंपेन लॉन्च किया है।
OKX ने यह कैंपेन भारत में एक प्रमुख Web3 प्लेयर के रूप में जगह बनाने और अपने Web3 प्रोडक्ट्स के सूट को प्रदर्शित करने के लिए लॉन्च किया है। एड कैंपेन का लक्ष्य दर्शकों को OKX वॉलेट के माध्यम से Web3 की दुनिया को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, जो क्रिप्टो को सभी के लिए आसान बनाता है।
एड OKX के ऑल-इन-वन Web3 वॉलेट के लाभों पर प्रकाश डालता है, जो अपने DEX एग्रीगेटर के माध्यम से 200,000 टोकन तक पहुंच प्रदान करता है, साथ ही लगभग 80 ब्लॉकचेन में हजारों NFTs और DApps तक पहुंच प्रदान करता है। यह एड हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में उपलब्ध होगा, जो OKX के हिंदी के समर्थन को भी दर्शाता है।
क्रिप्टो के प्रति भारत के बढ़ते उत्साह और Web3 यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण मार्केट के रूप में इसकी स्थिति के चलते OKX भारत को प्राथमिकता दे रहा है। एड कैंपेन का उद्देश्य भारतीय मार्केट को Web3 की दुनिया से परिचित कराना है, जिससे यूजर्स को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी द्वारा पेश की जाने वाली अनगिनत संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके साथ ही भारत में अपनी जगह बनाने के लिए OKX ने कई इवेंट लॉन्च करने की भी घोषणा की है। जिसमें दिसंबर में यह प्रमुख डेवलपर कार्यक्रमों में Web3 activations, hackathons और साइड इवेंट भी आयोजित करेगा।
इवेंट आयोजित करके OKX, भारत की डेवलपर कम्युनिटी के साथ अपने संबंध को मजबूत करना चाहता है। इसके साथ ही OKX EthSign, Polygon Connect और ETH India जैसे इवेंट में भी शामिल होगा।
भारत में बढ़ते क्रिप्टो मार्केट को देखते हुए OKX, भारत में अपने पैर जमाने के लिए पिछले कुछ महीनों से प्रयास कर रहा है। पिछले महीने ही OKX ने बेंगलुरु में APAC Hackathon के लिए ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Neo के साथ साझेदारी की थी। इसके साथ ही इंडियन मार्केट में एंट्री करने और इंडिया के लोकल एम्पलॉय को रिक्रूट करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में भारत में 200,000 Okx यूजर्स वॉलेट हैं, जो भारत के Web3 यूजर्स के लगभग 5% के बराबर हैं।
यह भी पढ़िए : क्रिप्टो टैक्स भारत को पड़ रहा है भारी, देश छोड़ रही है Crypto फर्म्स
शेयर